Shayari for best friend |

 1. तेरी हँसी हमें बहुत प्यारी लगती है,

तेरी हर खुशी हमें हमारी लगती है,

कभी दूर ना करना खुदसे हमें,

तेरी दोस्ती जान से प्यारी लगती है।



2. महक दोस्ती की प्यार से कम नहीं होती,

इश्क़ से ज़िन्दगी शुरू या खत्म नहीं होती,

अगर साथ हो ज़िन्दगी में अच्छे दोस्तों का,

तो यह ज़िन्दगी भी जन्नत से कम नहीं होती।


3. आसमान से तोड़ कर सितारा दिया है,

आलम-ए-तन्हाई में एक शरारा दिया है,

मेरी किस्मत भी नाज़ करती है मुझपे,

खुदा ने दोस्त ही इतना प्यारा दिया है।



3. गुनगुनाना तो तकदीर में लिखा कर लाए थे,

खिलखिलाना दोस्तों से तोहफ़े में मिल गया।


4. ज़िन्दगी इतिहास फिर नही दोहराती,

हर पल हर मोड़ पर है दोस्तों की याद आती,

ज़िन्दगी दोस्ती के लम्हो में है गुम हो जाती,

उन लम्हो को सोच कर हमारी आँखे हैं नम हो जाती।



5. प्यार से कहो तो आसमान मांग लो,

रूठ कर कहो तो मुस्कान मांग लो,

तमन्ना यही है कि दोस्ती मत तोड़ना,

फिर चाहें हँसकर हमारी जान मांग लो।


6. अच्छा और सच्चा दोस्त एक फूल है,

जिसे हम तोड़ भी नही सकते,

और अकेला छोड़ भी नही सकते,

अगर तोड़ लिया तो मुरझा जायेगा,

और छोड़ दिया तो कोई और ले जायेगा।


7. ज़िन्दगी के सारे गम क्यों बाँट लेते हैं दोस्त,

क्यों ज़िन्दगी में साथ देते हैं दोस्त,

रिश्ता तो सिर्फ उनसे दिल का होता है जी,

फिर भी क्यों हमे अपना मान लेते हैं दोस्त।


8. ज़िन्दगी के तूफानों का साहिल है दोस्ती,

दिल के अरमानों की मंज़िल है दोस्ती,

ज़िन्दगी भी बन जाएगी अपनी तो जन्नत,

अगर मौत आने तक साथ दे दोस्ती।



9. तुम दोस्त बनके ऐसे आए ज़िन्दगी में,

कि हम ये जमाना ही भूल गये,

तुम्हें याद आए न आए हमारी कभी,

पर हम तो तुम्हें भुलाना ही भूल गये।


10. ज़िन्दगी हर पल कुछ खास नहीं होती,

फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती,

मिलना हमारी तक़दीर में था वरना,

इतनी प्यारी दोस्ती इत्तेफाक नहीं होती।

Comments

Popular posts from this blog

One Sided Love Shayari in Hindi – एकतरफा प्यार की शायरी

Ram Navami Quotes in hindi